देश में मिले कोरोना के 8,309 नए मामले, सक्रिय मामले घटकर 1.03 लाख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 8,309 नए मामले मिले। एक दिन पहले कोरोना के 8,774 मामले सामने आए थे। बीते दिन 9,905 लोग ठीक हुए। अभी तक कोरोना से कुल 3,40,08,183 लोग ठीक हुए। ठीक होने वालों की दर 98.34% है, जो कि मार्च 2020 के बाद सर्वाधिक है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,03,859 हुई। सक्रिय मामले कुल मामलों के 1% से भी कम 0.30% हैं।
