हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और भूस्खलन से इस सप्ताह 84 मौतें
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: mint
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही बारिश और भूस्खलन से जून से अब तक 230 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इस सप्ताह में ही दोनों राज्यों में 84 लोगों की मौत हुई। पंजाब में बाढ़ और बारिश से चार लोगों की जान गई। हिमाचल में भूस्खलन के कारण इस सप्ताह में कम से कम 68 लोगों की मौत हुई और 15 लोग लापता हो गए हैं।