x

देश में कोरोना संक्रमण के 8,439 नए मामले आए सामने, 195 लोगों की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: shortpedia

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 8,439 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 195 लोगों की मौत हुई। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,56,822 है। अब तक कुल 4,73,952 मौतें हुईं। कल 9,525 संक्रमित मरीज ठीक हुए। अब तक कुल 3,40,89,137 मरीज ठीक हुए। एक्टिव मामलों की संख्या 93,733 है, जोकि 555 दिनों में सबसे कम है। कुल 65,06,60,144 सैंपल टेस्ट किए गए। वहीं 7 दिसंबर को 12,13,130 सैंपल टेस्ट किए हैं।