नाइजीरिया में चरवाहों और किसानों के बीच संघर्ष में 85 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Haribhoomi
नाइजीरिया में किसानों और चरवाहों के बीच हुई हिंसक झड़प में अब तक 85 लोगों की मौत हुई और कई लोग गंभीर रुप से घायल हुए। सेंट्रल नाइजीरिया में 3,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हुए। बंदूकों से लैस लोगों ने उत्तर मध्य नाइजीरिया में पठारी राज्य के एक गांव पर हमला किया था। यहां पानी और जमीन के लिए किसानों और चरवाहों के बीच संघर्ष की स्थिति बनी रहती है।