मध्य प्रदेश में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' का कहर, 85 सूअरों की हुई मौत, 115 संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
मध्य प्रदेश के कटनी में पशु चिकित्सा विभाग के प्रभारी उप-संचालक आर. के. सिंह ने हाल ही में बताया कि ज़िले में 'अफ्रीकन स्वाइन फीवर' का कहर है। अब तक 115 सूअरों में अफ्रीकन स्वाइन फीवर पाया गया है और इससे 85 सूअरों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा, "सर्वे का काम जारी है। सर्वे पूरा होते ही संक्रमित सूअरों को मारा जाएगा। पशुपालकों को मुआवज़ा भी दिया जाएगा।"
