नेपाल में रोहिणी नदी में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 23 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Newsaf
नेपाल के रूपनदेही के भैरहवां-परासी मार्ग पर यात्रियों से भरी बस रोहिणी नदी में गिर गई। इस घटना में 9 यात्रियों की मौत हुई, जबकि 23 अन्य घायल हुए। घायल यात्रियों का इलाज भैरहवां मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। रविवार सुबह करीब साढ़े चार बजे जनकपुर से भैरहवां की तरफ आ रही बस रोहिणी पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। मृतकों की पहचान की जा रही है।
