पीओके में पाकिस्तान के 9 सैनिकों की मौत, ट्रक फिसलकर खाई में गिरने से बड़ा हादसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: economic times
पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में रविवार को सेना की एक गाड़ी खाई में गिर गई। हादसे में पाकिस्तान के 9 सैनिकों की मौत हो गई है। बता दें हादसा शौजाबाद इलाके में रविवार सुबह करीब 11 बजे हुआ। पाकिस्तानी सेना के कई ट्रक मंग बजरी इलाके की तरफ जा रहे थे। इस दौरान एक ट्रक फिसलकर खाई में जा गिरा। बारिश की वजह से यहां काफी पानी भी था।
