पाकिस्तान के फैसलाबाद में 9 साल की बच्ची जंजीर से बंधी मिली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पाकिस्तान के फैसलाबाद शहर के ईडन वैली इलाके में 9 साल की एक बच्ची को उसके मालिक द्वारा जंजीरों में जकड़ा हुआ पाया, उसे ऐसी परिस्थितियों में जबरदस्ती रखा था ताकि वह वहां से भागे न। पाकिस्तान के अखबार डॉन के हवाले से यह जानकारी सामने आई। नाबालिग एक नौकरानी थी, जिसे जंजीरों में बांधकर रखा जाता था और घर के मालिकों द्वारा उसे बुरी तरह प्रताड़ित किया जाता था।
