जामिया कुलपति की नियुक्ति के खिलाफ हाई कोर्ट जाने वाले याचिकाकर्ता को तगड़ा झटका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
जामिया मिलिया इस्लामिया की वर्तमान कुलपति नजमा अख्तर की नियुक्ति को चुनौती देने से जुड़ी याचिका पर तीन दिसंबर तक सुनवाई और फैसला करने की मांग वाले आवेदन को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति राजीव शकधर व न्यायमूर्ति तलवंत सिंह की पीठ ने कहा कि आवेदन पर विचार करने योग्य नहीं है। पीठ ने कहा कि जब अपील याचिका को सूचीबद्ध किया जाएगा तब ही सुनवाई होगी।
