वलसाड में शैम्पू और परफ्यूम से भरे कंटेनर में लगी आग, लोगों ने मचाई लूट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Devdiscourse
गुजरात के वलसाड में मोतीवाड़ा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 48 पर एक कंटेनर में आग लगी। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने कंटेनर से शैम्पू और परफ्यूम की बोतलें लूट लीं। अग्निशमन अधिकारी बोले, "जिस गाड़ी में आग लगी थी वो मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी। आग कम होने पर पता चला कि गाड़ी में शैंपू और परफ्यूम की बोतलें हैं। आग पर काबू पाने में करीब 2 घंटे लगे।"
