लंदन के सदर्क में यूनियन स्ट्रीट रेलवे स्टेशन के पास लगी आग, 70 फायर टेंडर्स बुझाने में जुटे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: nytimes
लंदन के सदर्क में यूनियन स्ट्रीट रेलवे स्टेशन के पास भारतीय समयानुसार बुधवार दोपहर करीब 2 बजे एक रेलवे आर्च के नीचे आग लगी। पार्किंग एरिया में लगी आग स्टेशन तक फैली। इस दौरान 70 से ज्यादा फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटे। आग की वजह से चार रेल लाइनों को बंद कर दिया गया है और 70 ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। एहतियातन नजदीकी इमारतें खाली कराई गईं।
