महाराष्ट्र के बीड में भीषण सड़क हादसा, कार और टेंपो की टक्कर में 6 लोगों की मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
महाराष्ट्र के बीड जिले में आज सुबह एक कार और एक टेंपो की आमने-सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना मंजरसुम्बा-पटोदा राजमार्ग पर सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना के मुताबिक केज तहसील के जीवाचीवाड़ी गांव का एक परिवार कार से पुणे जा रहा था, तभी उनकी गाड़ी और टेंपो एक-दूसरे से टकरा गया।
