x

भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन कंपनी की इमारत गिरने से एक मजदूर की मौत

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

शुक्रवार देर शाम राजस्थान के भिवाड़ी में एक निर्माणाधीन कंपनी की इमारत गिरी। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई और एक दर्जन से ज्यादा घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए उप जिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। कुछ गंभीर रूप से घायल मजदूरों को प्राथमिकी उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया है। हादसे के बाद पुलिस की टीम देर रात तक बचाव में लगी रहीं।