तेलंगाना में बीजेपी नेता को कार की डिक्की में बंद कर जिंदा जलाया गया
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter@ANI
तेलंगाना के मेडक जिले में कल एक स्थानीय बीजेपी नेता को जिंदा जलाया गया। कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें कार की डिक्की में बंद करके आग लगाई, जिसके चलते उनकी मौत हुई। पुलिस ने मामला दर्ज किया। मेडक की एसपी चंदना दीप्ति बोलीं, 'अज्ञात लोगों ने बीजेपी नेता को कार में बंद करके आग लगाई। हमें उनका जला हुआ शरीर उनकी कार की डिक्की में मिला है। जांच जारी है।'
