x

दिल्ली के ओखला में कपड़े के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 18 गाड़ियों ने पाया काबू

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

राजधानी दिल्‍ली के ओखला फेज 2 में स्थित हरकेश नगर में कपड़े के गोदाम में भीषण आग लगने की खबर सामने आयी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 18 गाड़ियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पा लिया। कपड़े के गोदाम आग लगने की यह घटना आज सुबह 3:45 बजे हुई। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।