भारत और श्रीलंका में लंबी अंगुलियों वाली चमगादड़ों की एक नई प्रजाति मिली
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
रिसर्चर्स ने भारत और श्रीलंका में लंबी अंगुलियों वाली चमगादड़ों की एक नई प्रजाति का पता लगाया है। गुफाओं और सुरंगों में रहने वाली चमगादड़ों की इस प्रजाति का नाम 'मिनिओप्टेरस फिलिप्सी' रखा गया है। नमूने श्रीलंका में उवा प्रांत में इदुल्गाशिन्ना गुफा से एकत्र किए गए थे और अब पड़ोसी देश के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम में जमा किए गए हैं। इस शोध को होने में तीन साल लग गए।
