नाइजीरिया में मस्जिद का एक हिस्सा गिरा, 7 लोगों की मौत; 23 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: postsen
नाइजीरिया के कडुना राज्य में हाल ही में जारिया सेंट्रल मस्जिद के दौरान एक हिस्सा गिरने से सात नमाजियों की मौत हो गई है। शुक्रवार को मस्जिद में नमाज के लिए सैकड़ों लोग थे। बता दें, यह मस्जिद उत्तर-पश्चिमी नाइजीरिया के सबसे बड़े शहर जारिया में स्थित है और इसका निर्माण 1830 में हुआ था। इस घटना से 23 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में ले जाया गया है।