बेलारूस में सरकार विरोधी पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए यात्री विमान हुआ 'हाइजैक', राष्ट्रपति का हो रहा विरोध
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Bhaskar
बेलारूस ने एक सरकार विरोधी पत्रकार को गिरफ्तार करने के लिए लड़ाकू विमान भेज दिए। दरअसल, यह पत्रकार यात्री विमान से ग्रीस से लिथुआनिया जा रहा था लेकिन इसी दौरान विमान को जबरन बेलारूस के मिंस्क में उतारा गया और फिर पत्रकार और उनकी प्रेमिका दोनों को पकड़ा गया। यह सब बेलारूस के राष्ट्रपति के आदेश के बाद हुआ। बेलारूस की इस कार्रवाई की पश्चिमी देशों ने आलोचना की है।
