पांच लोगों के हत्यारे सुखविंदर पर एक लाख का ईनाम, 5 राज्यों की पुलिस कर रही तलाश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
रोहतक में पांच लोगों की जान लेने वाले एक लाख के ईनामी सुखविंदर सिंह को हरियाणा का मोस्ट वांटेड घोषित किया गया। हरियाणा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली, यूपी, पंजाब और राजस्थान पुलिस से सम्पर्क में है। उसने रोहतक के जाट कॉलेज में शुक्रवार रात तीन कोच और एक महिला पहलवान समेत पांच लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतारा। गोली लगने से 3 वर्षीय बच्चा और एक अन्य कोच घायल हो गया।
