पुलिसकर्मियों और वकीलों की हिंसक झड़प पहुंची कड़कड़डूमा कोर्ट, बिगड़े हालात
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: ANI
शनिवार को पुलिसकर्मियों और वकीलों के बीच की झड़प अब तीसहजारी कोर्ट से निकलकर कड़कड़डूमा कोर्ट तक पहुंच गई है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर पुलिस ने फायरिंग की. इसके बाद पुलिस और वकीलों के बीच झड़प हुई. वकीलों ने गुस्से में आकर पुलिस की गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं वकीलों ने पुलिस वालों पर हाथ भी उठाया. इस हिंसक झड़क में कई वकील घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
