मिजोरम में एक पत्थर की खदान ढही, 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: NDTV
मिजोरम के हनथियाल जिले में एक पत्थर की खदान ढहने से 15-20 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। ज्यादातर मजदूर बिहार से हैं। पांच एक्सकेवेटर, एक स्टोन क्रशर और एक ड्रिलिंग मशीन मलबे में दबे हुए हैं। बचाव अभियान चल रहा है। घटना दोपहर तीन बजे हुई, जब एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के श्रमिक जिले के मौदढ़ गांव में स्थित पत्थर की इस खदान में काम कर रहे थे।
