रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग, 8 लोगों की हुई मौत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
रूस के मास्को से करीब 1,300 किलोमीटर पूर्व में स्थित शहर पर्म में एक छात्र ने अधाधुंध फायरिंग की। जिसमें 8 लोगों की मौत हुई। हमले में 6 लोग घायल भी हुए। पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी के बाद बंदूकधारी को मार गिराया गया। वायरल हो रहीं वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि छात्र जान बचाने के लिए इमारत की पहली मंजिल की खिड़कियों से कूद रहे हैं।
