थाने में खड़ी गाड़ियों में अचानक लगी आग, मचा हड़कंप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: amar ujala
साहिबाबाद थाने में अलग-अलग मुकदमों के 500 से ज्यादा जब्त और सड़क दुर्घटना में खराब हुए वाहनों में बीती रात करीब पौने एक बजे भीषण आग लग गई। बता दें, आग तेजी से फैलते हुए श्याम पार्क मेट्रो स्टेशन की लिफ्ट तक जा पहुंची। साहिबाबाद के फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और कर्मियों ने कड़ी मेहनत के साथ आग बुझाने का कार्य शुरू कर दिया।
