दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला, देश में अब तक 4 केस मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: metro
दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक संदिग्ध मरीज मिला है, जिसे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखकर इलाज किया जा रहा है। मरीज के सैंपल को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेज दिया गया है। हालांकि, अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है। देश में अभी तक मंकीपॉक्स के 4 केस मिल चुके हैं। इनमें से 3 केरल और 1 दिल्ली में मिला है।
