इंडोनेशिया में मिले एक हजार साल पुराने विशालकाय जार अब असम में भी मिले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: deccan herald
लाओस और इंडोनेशिया में मिले करीब एक हजार साल पुराने जार जैसे ही 65 जार शोधकर्ताओं ने असम में खोजे, जो बलुआ पत्थर से बने हैं। मेघालय की उत्तर पश्चिम हिल यूनिवर्सिटी और असम की गौहाटी यूनिवर्सिटी की एक टीम ने ये खोज की। संभावना है कि इनका उपयोग मुर्दाघर में शवों को दफनाने के लिए किया जाता होगा। बता दें जार तीन मीटर ऊंचे और दो मीटर चौड़े हैं।
