मैक्सिको में तेल के टैंकर से टकराकर पलटी ट्रेन, आसपास के घरों में लगी आग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
उत्तरी अमेरिका के मैक्सिको में भीषण ट्रेन हादसा हुआ। दरअसल, एक तेज रफ्तार ट्रेन एक तेल के टैंकर से टकराई और पलट गई। तुरंत ही ट्रेन में आग लग गई। आसपास के घर भी आग की चपेट में आए। मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कोई हताहत हुआ है या नहीं। घटना का वीडियो सामने आया है।
