केजरीवाल फिर से चुने गए राष्ट्रीय संयोजक, पंकज गुप्ता होंगे सचिव
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक चुना गया। जबकि पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। केजरीवाल लगातार तीसरी बार इस पद पर चुने गए। केजरीवाल ने दूसरे कार्यकाल में बतौर राष्ट्रीय संयोजक तीन साल पार्टी संभाली लेकिन 2019 में लोकसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका कार्यकाल 2020 तक बढ़ा दिया गया।
