अस्पताल में अपॉइंटमेंट के समय खुलेगा आभा खाता, मिलेंगी कई सुविधाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hubspot
अब अपॉइनमेंट लेते वक्त ही मरीज का आभा खाता खुल जाएगा। इसमें अपॉइंटमेंट, प्रिस्क्रिप्शन, जांच-रिपोर्ट, पेमेंट और दवा आदि का ब्यौरा होगा। हालांकि ये खाता तभी खुल सकता है, जब रोगी ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेते वक्त इसकी प्रक्रिया आगे बढ़ाएगा। एम्स समेत देश के लगभग सभी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों को आपस में जोड़ा गया है। प्रत्येक खाताधारक को 14 अंक का यूनिक नंबर मिलेगा जो आभा कार्ड पर भी होगा।
