त्राल में करीब 12 किलोग्राम विस्फोटक बरामद, निशात इलाके में ग्रेनेड धमाका, कुछ लोगों को मामूली चोट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में पुलिस ने खुफिया जानकारी के आधार पर बेहगुंड इलाके से करीब 12 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया। एक आईईडी भी बरामद की गई। संभावना है कि आतंकवादी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देना चाहते थे। दूसरी तरफ श्रीनगर के निशात इलाके में भी आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका। इस दौरान हल्का धमाका हुआ। कुछ नागरिकों को इस ग्रेनेड हमले के दौरान मामूली चोटें भी आई हैं।
