अब तक करीब 1.20 लाख युक्रेनियों ने देश छोड़ा- संरा शरणार्थी एजेंसी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter
वैश्विक एजेंसी के मुताबिक रूस द्वारा राजधानी कीव पर कब्जे की कोशिश के चलते यूक्रेनी अपना सामान बांध भाग रहे हैं और यह संख्या लगतार बढ़ रही है. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त की प्रवक्ता शाबिया मंटू ने कहा, ‘‘करीब 1,16,000 लोग अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर चुके हैं. यह संख्या हर घंटे बढ़ रही है.’’ एजेंसी का आकलन है कि स्थिति और खराब होने पर करीब 40 लाख लोग यूक्रेन छोड़ कर दूसरे देशों में आश्रय लेने के लिए जा सकते हैं.