कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं दिल्ली पुलिस के लगभग 300 कर्मी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली पुलिस के लगभग 300 कर्मी कोरोना की तीसरी लहर में संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में दिल्ली पुलिस के जन संपर्क अधिकारी और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त चिन्मय बिस्वाल भी हैं। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी। दिल्ली में कुल संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 15,49,730 हुई जिनमें से 14,63,837 मरीज ठीक भी हुए हैं लेकिन 25160 मरीजों की मौत हो गई। फिलहाल दिल्ली में 60,733 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं।
