मुंबई में गोदाम में करीब 50 किलो एमडी ड्रग बरामद, 2 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
एनसीबी ने मुंबई स्थित एक गोदाम में छुपाया गया लगभग 50 किलो एमडी ड्रग बरामद किया। यह एक कार्टेल द्वारा चलाया जा रहा था। एनसीबी उप-महानिदेशक एसके सिंह ने बताया कि कार्टेल के सरगना समेत 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले भी इस कार्टेल के सरगना को मैंड्रेक्स ड्रग की तस्करी में गिरफ्तार किया गया था। एनसीबी गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
