फरार गोधरा ट्रेन कांड का दोषी एक साल बाद गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
गुजरात के गोधरा ट्रेन नरसंहार मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा एक दोषी को पेरोल से छूटने के एक साल बाद गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पैरोल फरलो दस्ते ने शनिवार को दाहोद जिले के लिमखेड़ा से भगोड़े कासिम अब्दुल सत्तार को गिरफ्तार कर लिया। दोषी को सिटी बी डिवीजन पुलिस को सौंप दिया गया। उसे शेष सजा काटने के लिए अहमदाबाद की साबरमती केंद्रीय जेल ले जाया जाएगा।