नोएडा में 'गालीबाज' महिला गिरफ्तार, गार्ड को गालियां देने पर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
नोएडा में अब एक 'गालीबाज' महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आपको बता दें कि वायरल वीडियो नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र की जेपी सोसायटी का है। वायरल वीडियो में नोएडा की हाईटेक सोसायटी में रहने वाली महिला गार्ड को भद्दी-भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही है।
