मसूरी में गुब्बारा गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मसूरी में बीच बाजार में गुब्बारें वाला सिलेंडर फटने से एक 19 साल का युवक घायल हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि युवक का पैर कटकर 200 फीट दूर जाकर गिरा। धमाके की आवाज से मौके पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बुरी तरह घायल युवक को कपड़े में लपेटकर अस्पताल पहुंचाया। जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। हादसे से क्षेत्र में दहशत फैल गई।
