कुल्लू में बादल फटने से बड़ा हादसा, तेज बहाव में कई घर क्षतिग्रस्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के मणिकर्ण में बादल फटने से तीन कैंपिंग साइट बह गई। इसके अलावा 6 कैफे, एक होम स्टे व गेस्ट हाउस भी बाढ़ की चपेट में आए। इस हादसे में अब तक 5 लोगों के बहने की सूचना है। मंडी का कैफे संचालक भी बाढ़ में बह गया। बादल फटने के बाद मणिकर्ण के चोझ में पार्वती नदी में बाढ़ आई, जिससे भारी नुकसान हुआ है।
