बिहार के मोतीपुर में हादसा, बर्फखाने का बॉयलर फटा, एक शख्स की मौत, कई घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर पालिका क्षेत्र में स्थित एक आइस फैक्टरी का बॉयलर फटा। हादसे में एक शख्स की मौत हुई, जबकि 2 अन्य घायल हुए। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब बर्फखाने में काम चल रहा था। बॉयलर फटने से उसके पास मौजूद शख्स की मौके पर ही मौत हुई। बॉयलर काफी जर्जर हालत में था।
