रीवा में हादसा: ब्रेक फेल होने से ट्रक ने मारी टक्कर; 3 की मौत, 2 घायल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: east coast daily
रीवा के सोहागी पहाड़ पर शुक्रवार तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे 30 पर खराब पड़े कंटेनर को सतना से आए पांच मैकेनिक सुधार रहे थे। ब्रेक फेल होने से ट्रक ने उस कंटेनर को टक्कर मार दी। तीन मैकेनिकों की मौके पर मौत हो गई। दो घायल हैं। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ। मृतकों की शिनाख्त जारी है। सभी सतना से हैं। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
