x

जेएनयू में पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: the print

जेएनयू परिसर में 17 जनवरी की रात पीएचडी की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश करने वाले आरोपी को रविवार देर शाम वसंतकुंज (नार्थ) थाना पुलिस ने मुनिरका से गिरफ्तार किया। 27 वर्षीय अक्षय दोलई मूलरूप से पश्चिम बंगाल निवासी है। करीब 1000 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से छात्रा का मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल आरोपी की स्कूटी और कपड़े बरामद हुए।