गोंडा में तीन बहनों पर सोते समय फेंका एसिड, अस्पताल में भर्ती
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
यूपी के गोंडा में बीती रात तीन बहनों पर एसिड फेंक दिया गया। हमले में झुलसी बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक हमला उस समय हुआ जब तीनों बहनें घर में सो रही थीं। हमले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर मौजूद है। वहीं हमले के पीछे की वजह और हमलावर के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।