यूपी में मार्च से अब तक 788 माफिया पर कार्रवाई, 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां जब्त
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India
योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के गठन के बाद से अब तक कुल 788 माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। इस दौरान माफिया से 600 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्तियां बरामद की गईं। 62 बड़े अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हुई। मार्च से अब तक शासन स्तर पर 50 और पुलिस मुख्यालय स्तर पर 12 बड़े माफिया को चिह्नित किया गया है।
