स्टेडियम में कुत्ता घुमाने वाले आईएएस दंपति पर कार्रवाई, गृह मंत्रालय ने किया दोनों का तबादला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आईएएस संजीव खिरवार और उनकी पत्नी रिंकू दुग्गा ने दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में बीते दिनों कुत्ता घुमाया था। इसके बाद सुविधाओं के दुरुपयोग के संबंध में एक ख़बर सामने आने पर गृह मंत्रालय ने दोनों पर कार्रवाई की। मंत्रालय ने एजीएमयूटी कैडर के दोनों आईएएस अधिकारियों संजीव खिरवार और रिंकू दुग्गा का तबादला कर दिया। खिरवार का दिल्ली से लद्दाख और दुग्गा को अरुणाचल प्रदेश तबादला किया गया है।
