एक्टर अक्षय कुमार ने अब मुंबई पुलिस को दिए फिटनेस बैंड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान में मुंबई पुलिस को फिटनेस हेल्थ ट्रैकिंग डिवाइस दी है। उन्होंने मुंबई पुलिस के कमिश्नर परम बीर सिंह को COVID-19 लक्षणों का जल्द पता लगाने में सक्षम 1200 स्मार्ट रिस्टबैंड्स गिफ्ट किए हैं। इसकी जानकारी आदित्य ठाकरे ने अपने ट्विटर अकाउंट से दी। उन्होंने अक्षय कुमार की फोटो शेयर की है, जिसमें अक्षय रिस्टबैंड गिफ्ट देते नज़र आ रहे हैं।