86 वर्ष की उम्र में अभिनेत्री कुमकुम का हुआ निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
बॉलीवुड एक्ट्रेस कुमकुम का 86 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। लंबे समय से बीमारी की वजह से कुमकुम का निधन हुआ। 22 अप्रैल 1934 को बिहार के शेखपुरा में जन्मीं कुमकुम का असली नाम ज़ैबुनिस्सा था। कुमकुम ने पहली भोजपुरी फिल्म 'गंगा मैया तोहे पियारी चढ़ाईबो' में भी अभिनय किया था। एक्टर जगदीप के बेटे नावेद जाफरी ने ट्वीट कर अभिनेत्री के निधन पर शोक जताया है।