आदित्य को एनडीए की अंतिम मेरिट लिस्ट में मिला देश में पहला स्थान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
देहरादून के आदित्य सिंह राणा ने नेशनल डिफेंस एकेडमी 2020 की अंतिम मेरिट लिस्ट में पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है। आदित्य के पिता, दादा, परदादा, नाना और मामा भी फौज में रहे हैं। एनडीए में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा साल में 2 बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है। 2021 में दूसरी बार एनडीए के आयोजन के लिए यूपीएससी ने 9 जून को अधिसूचना जारी की।
