कानपुर में जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट, लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Getty images
कानपुर में तीन जून को नई सड़क पर हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। आज जुमे के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद हुई। पुलिस कमिश्नर ने सभी अफसरों के साथ कल बैठक कर इस संबंध में निर्देश दिए और लोगों से भी अपील की थी कि वह शांति व्यवस्था बनाए रखें। मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद घर या अपने काम पर जाएं। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।
