एडमिरल हरि कुमार ने नए नौसेना प्रमुख के रूप में पदभार संभाला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: rediff
एडमिरल आर हरि कुमार ने नौसेना प्रमुख प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। पदभार से पहले उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद हरि कुमार काफी भावुक दिखे। उन्होंने अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और उनके गले से लिपट गए। इस दौरान उनकी मां भी भावुक दिखाई दीं। उन्होंने एडमिरल केबी सिंह की जगह ली। 30 महीने के कार्यकाल के बाद केबी सिंह आज सेवानिवृत्त हो गए।
