तालिबान शासन में अफगानिस्तानी जनता हुई बेरोजगार, लाखों ने खोई नौकरियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: business standard
अफगानिस्तान में जब से तालिबान शासन आया है तब से वहां अर्थव्यवस्था तो चरमरा ही गई है। साथ ही बेरोजगारी भी इस कद्र बढ़ गई है कि लाखों लोग नौकरी गंवा चुके हैं। तालिबान के देश पर कब्जे के बाद से पांच लाख लोगों की नौकरी गई। महिलाओं की नौकरी तो गई ही है, उनकी आजादी भी छिन गई। अभी 2022 के मध्य तक 9 लाख नौकरियां जा सकती हैं।
