हमाम में अफगानी महिलाओं का प्रवेश वर्जित, तालिबान ने लगाई ये रोक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Voanews
अफगानी महिलाओं पर प्रतिबंध की अगली कड़ी में तालिबान ने हमाम में जाने पर रोक लगा दी है। उत्तरी अफगानिस्तान के बल्ख और उज्बेकिस्तान की सीमाओं से लगे इस क्षेत्र में सार्वजनिक स्नानगृहों में महिलाओं का प्रवेश वर्जित होगा। मुस्लिम जगत में पुराने समय से हमाम का चलन है जिसमें महिलाएं भी शामिल होती रही हैं। लेकिन अब इस्लामी शिक्षाओं के नाम पर उन्हें इससे अलग किया जा रहा है।
