अफगानिस्तान में 'लोया जिरगा' ने 400 तालिबानियों की रिहाई की मंजूर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तानी महासभा 'लोया जिरगा' ने 400 तालिबानियों की रिहाई मंजूर की। बता दें तालिबानियों की रिहाई से अफगानिस्तान में दो दशक से चल रहा गृहयुद्ध अब शांति वार्ता का रास्ता तैयार करेगा। गौरतलब है कि इससे पहले अफगानिस्तानी सरकार करीब 5,000 तालिबानियों को रिहा कर चुकी है। बदले में तालिबान ने भी करीब 1100 सरकारी बलों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक दलों के लोगों को अपनी कैद से मुक्त किया है।
